{"_id":"5bc4d7c2bdec22694d431131","slug":"151539626946-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की छापामारी, 15 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम की छापामारी, 15 लोगों पर एफआईआर
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने अंबाला रोड से जुड़े पांच मोहल्लों में छापामारी की। छापामारी के दौरान पांच घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई, जबकि नौ ऐसे लोग पाए गए जिनका बकाया भुगतान न करने पर काटे गए कनेक्शन को फिर से जोड़ लिया गया। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। जबकि 105 लोगों के बकाया जमा न किए जाने पर कनेक्शन काट दिए गए।
सोमवार को विद्युत निगम की टीम में शामिल 58 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की। टीमों ने अंबाला रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों कमेला कालोनी, पटेल नगर, पुरानी मंडी, जाटव नगर, सराय मरदान अली में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 369 कनेक्शन की चेकिंग की गई। जिनमें से छह घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। लकड़ी के एक कारखाना में मीटर शंटिंग कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। नौ लोगों के यहां बकाया भुगतान न करने पर काटे गए कनेक्शन जुड़े हुए पाए गए। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसके अलावा 105 लोगों के बकाया भुगतान न किए जाने पर कनेक्शन काटे गए जिनमें से 86 लोगों ने मौके पर ही 38.16 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके अतिरिक्त पुराने बकाया भुगतान न किए जाने 32 लोगों के मीटर ही उतार लिए गए।