फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रविदास मंदिर की दीवार गिरने पर दलितों के दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

रविदास मंदिर की दीवार गिरने पर दलितों के दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रविदास मंदिर की दीवार गिरने पर दलितों के दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल
चिलकाना (सहारनपुर)। रविदास मंदिर की दीवार गिरने को लेकर दलितों के ही दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर आपस में लड़ रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चिलकाना थाना के गांव पटना उर्फ नयाबास में सुबह रविदास मंदिर में भजन बजाने के लिए आए पुजारी रामेश्वर ने देखा कि मंदिर की दीवार टूटी पड़ी है। पुजारी ने इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी के लोगों को दी। मंदिर में आये मंदिर कमेटी के लोगों ने दीवार गिराने का आरोप पड़ोसी अतरु पुत्र संगारू पक्ष पर लगाया। आरोप लगाने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तथा देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चल गए। खूनी संघर्ष की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संघर्ष कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर तितर-बितर किया। घायलों में एक पक्ष के रोबिन पुत्र सुक्कड़, सुक्कड़ पुत्र संगारू, अतर सिंह पुत्र संगारू, रोशन पुत्र संगारू, जगमाल पुत्र संगारू, बबीता पुत्री जगपाल, अंकुश पुत्र जगपाल, तथा दूसरे पक्ष के अनिल पुत्र समय सिंह, राजेश्वर पुत्र मनफूल, मधु पुत्री राजेश्वर, रोनिया पुत्री रामेश्वर, अनुज पुत्र धर्मपाल, जॉनी पुत्र सेवाराम, अरुण पुत्र धर्मपाल आदि घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर बाकी सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला मंदिर से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया की अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed