{"_id":"5afb2dc54f1c1be4408b5855","slug":"151526410693-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से पकड़े नशे के इंजेक्शन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन से पकड़े नशे के इंजेक्शन, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से पकड़े नशे के इंजेक्शन, दो गिरफ्तार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन से नशे के कारोबार किए जाने का खुलासा हुआ है। ड्रग्स विभाग की टीम ने प्लेटफार्म पर छापा मारकर नशीले इंजेक्शन एवं दवाइयां पकड़ीं। जीआरपी ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की यह खेप पंजाब ले जाई जा रही थी।
मंगलवार को ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ड्रग्स विभाग के अधिकारी स्टेशन पहुंचे और जीआरपी के साथ मिलकर प्लेटफार्म नंबर एक से दो संदिग्ध युवकों की घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन जीआरपी ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। टीम ने दोनों के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन एवं दवाइयां पकड़ीं।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम अमनदीप तथा अजय निवासी जड़ाला जिला नवा शहर पंजाब बताया। आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार-सहारनपुर पैसेजर से पंजाब जाने के लिए सहारनपुर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे। दोनों पंजाब जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन रुड़की से लाते हैं, उन्हें वहां ये इंजेक्शन कम कीमत में मिल जाते हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि ड्रग्स अधिनियम के तहत युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किस दुकान से इंजेक्शन लाए जा रहे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को पकडने वाली टीम में ड्रग्स विभाग के वरिष्ठ लिपिक लिट्टी जेम्स, सागर सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।