{"_id":"5aca6cde4f1c1bf5618b653e","slug":"151523215582-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दूध कारोबारी के बंद मकान में किया लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दूध कारोबारी के बंद मकान में किया लाखों रुपये का सामान चोरी
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला नूरबस्ती के पास गैस गोदाम कालोनी निवासी दूध व्यवसायी घर का ताला लगाकर शादी में देवबंद चला गया। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लौटने पर चोरी की घटना का पता चल सका।
नगर कोतवाली क्षेत्र की गैस गोदाम कालोनी निवासी रहमतुल्ला दूध का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह उसके बेटे की बारात देवबंद गई थी। घर का ताला लगाकर परिवार व रिश्तेदार सभी बारात में चले गए। चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाल। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए और सोने, चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शाम को जब बारात लौटी तो घर के ताले टूटे देख हड़कंप मच गया। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। शादी वाले घर में चोरी होने होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि चोरी किसी आसपास के व्यक्ति ने ही की है। इस मामले में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है।