{"_id":"5aa2d4784f1c1ba8768b49a7","slug":"151520620664-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोमांस बेच रहे दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गोमांस बेच रहे दुकानों पर मारा छापा
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर और आसपास के इलाकों में गोकशी किए जाने का एक बार फिर खुलासा हुआ है। पुलिस ने गोमांस की बिक्री कर रही दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानों का ताला तोड़कर चार क्विंटल गोमांस बरामद किया है।
मंडी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को शाह बहलोल क्षेत्र में मीट की दुकानों पर गोमांस की धड़ल्ले से बिक्री किए जाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने कंबोह पुल के निकट इस्लामिया मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज के पीछे मीट मार्केट में छापा मार दिया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें छोड़कर फरार हो गए। कुछ दुकानदार दुकानों का ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने दुकानों में तलाशी ली तो गोमांस बरामद हुआ। कुछ दुकानों के ताले तुड़वाकर पुलिस ने करीब चार क्विंटल गोमांस कब्जे में लिया है।
पुलिस ने तंजीम निवासी मोहल्ला संगियान, आदिल निवासी बकरी वाला चौक, माहीपुरा, फईम, रहीम, जुबेर, रहमान तथा मोटा निवासी ढोलीखाल के खिलाफ गोकशी के अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ और मीट कारोबारियों की गोमांस बेचे जाने की शिकायत मिल रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।