फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती के परिजनों ने धोखे से बुलाकर युवक को पीटा

युवती के परिजनों ने धोखे से बुलाकर युवक को पीटा

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने धोखे से बुलाकर युवक को पीटा
सहारनपुर। एक युवक को दूसरे समुदाय की युवती से धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज कर ली। लड़की पक्ष ने पहले बहाने से लड़के को अपने घर बुला लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की दूसरे समुदाय की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व दोनों अपने घर से फरार हो गए। इस मामले में युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बताया जाता है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया और दोनों ने कोर्ट पहुंचकर शादी कर ली तथा अपनी शादी को पंजीकृत भी करा लिया। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश भी दिए। इसके बाद प्रेमी युगल सहारनपुर लौट आया। प्रेमिका के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को अपनी इज्जत का वास्ता दिया तथा युवती को इज्जत के साथ घर से रुखसत करने का आश्वासन दिया। युवक-युवती ने उनकी बात मान ली और युवती अपने परिजनों के साथ चली गई। युवक का आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवती को अपने पास रोक लिया और दोबारा उससे मिलने भी नहीं दिया गया। मंगलवार को उसने फोन पर युवती के भाई को फोन कर युवती से बात कराने को कहा तो युवती का भाई इसके लिए तैयार हो गया। आरोप है कि लड़की के भाई ने मिलाने के बहाने उसे कोर्ट रोड पर बुलवा लिया, जहां वह अपने एक दोस्त को युवती के कपड़े ओढ़ाकर मुंह ढक कर ले आया, जैसे ही युवक उन लोगों के पास पहुंचा। उन लोगों ने युवक को दबोच लिया और लड़की के भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। तीनों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। उसी समय सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों को कोतवाली ले आई। पिटाई से घायल हुए प्रेमी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पूरे दिन आपस में समझौता कराए जाने का प्रयास चलता रहा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed