{"_id":"5a511ad64f1c1bce6d8b83e0","slug":"151515264726-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटों के साथ चार पकड़े
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ से दो-दो हजार रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को पकड़ा है। आरोपी नकली नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शुकवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मानकमऊ में कुछ लोग नकली नोटों को बाजार में चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को मानकमऊ से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों ने असली नोट की रंगीन फोटो कॉपी कर नकली नोट तैयार किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से दो लोग काफी समय से अवैध कार्यों में लिप्त रहे हैं और कई बार पकड़े जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों का गिरोह बना हुआ है, जो नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं।
दुकानों पंजीकरण के लिए लगाया गया शिविर
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चिलकाना रोड व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से चिलकाना रोड पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 185 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित पंजीकरण शिविर में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि व्यापारी हित में पंजीकरण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर लगाए जाने से व्यापारियों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। व्यापारियों का समय बर्बाद नहीं होगा। व्यापारियों उत्पीड़न से भी बचे रहेंगे। शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, इंदल यादव, व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान ज्ञानचंद सचदेवा, अमित माहेश्वरी, रविकांत लूथरा, राकेश छाबड़ा, पंकज कालरा, नीरज जैन, दिनेश कालरा, विनोद अनेजा, कपिल बजाज, ओम प्रकाश नरुला, कुलदीप गर्ग, जसपाल सिंह, दर्शन लाल बादल, मंजीत सचदेवा, ओमप्रकाश कंसल, किशन लाल बजाज, मोहम्मद इस्लाम अहमद, रणजीत सचदेवा शामिल रहे।