{"_id":"59b58c384f1c1bf37f8b5b32","slug":"151505070136-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्हेड़ा में साथियों पर युवक के अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बन्हेड़ा में साथियों पर युवक के अपहरण का आरोप
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्हेड़ा में साथियों पर युवक के अपहरण का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। बन्हेड़ा खास के एक युवक को उसके साथियों ने अपहरण कर जहरीला पदार्थ खिला दिया और सड़क पर फेंक गए। पुलिस ने गंभीर अवस्था में पड़े युवक को उठाकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसी मामले में कोतवाली पहुंचे परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
बन्हेड़ा खास निवासी मो. तस्लीम राव पुत्र कय्यूम राव को रविवार की सुबह उसके कुछ परिचित युवक ने फोन कर किसी काम के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि उक्त युवकों ने तस्लीम की हत्या करने की नीयत से उसे कोई जहरीली पदार्थ खिला दिया जिसे बाद में मंगलौर रोड पर फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही देर शाम कोतवाली पहुंचे तस्लीम के परिजनों पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत लिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।