Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stubborn beat up two youths for objecting to bursting of firecrackers

गाजियाबाद: पटाखे चलाने के विरोध पर दबंगों ने दो युवकों को पीटा, तलवार लेकर पीछे दौड़ा; देखें घटना का वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
सार

मोदीनगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पटाखे चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने प्रियांशु और प्रिंस को पीटा। आरोपी तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ा। परिजनों ने मंगलवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को हंगामा किया

विज्ञापन
Stubborn beat up two youths for objecting to bursting of firecrackers
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पटाखे चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने दो युवकों की बेहरमी से पिटाई कर दी। दबंग और उसके साथी तलवार लेकर युवकों के पीछे दौड़े। लोगों ने किसी तरह दबंगों को रोका। तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवकों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार को थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन
Trending Videos



ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी प्रिंयाशु के अनुसार पड़ोसी आए दिन कॉलोनीवासियों से दबंगई और अभद्रता करता है। आरोपी तलवार दिखाकर लोगों को डराता है। आरोपी दिपावली की रात उनके घर के बाहर तेज आवाज वाले पटाखे चला रहा था। आरोपी काफी देर तक पटाखे चलाता रहा तो प्रियांशु ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे आरोपी आग बबूला हो गया और उन्हें गाली गलौंज करने लगा। गुस्साए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रियांशु और उनके भाई प्रिंस की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी हत्या करने के इरादे से तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ा। लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को प्रियांशु अपने परिजनों के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएचओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed