{"_id":"6af3292d2f4cc607370b3f7a","slug":"youth-standing-by-the-highway-hit-by-a-motorcyclist-sustains-injuries-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106693-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे किनारे खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे किनारे खड़े युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव निवासी मुकेश चौहान सोमवार देर रात दिल्ली-दून नेशनल हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान सकौती की ओर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से बाइक कब्जे में लेकर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --