फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्यूशन के बहाने घर में बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

ट्यूशन के बहाने घर में बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 09 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन के बहाने घर में बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
तीतरो (सहारनपुर)। गंगोह के एक स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा को ट्यूशन के बहाने घर में बुलाकर ट्यूटर ने अपने एक अन्य साथी के मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीतरो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा पड़ोस की गली में ही रहने वाले एक व्यक्ति के यहां ट्यूशन पढ़ती थी। बुधवार दोपहर को छात्रा को ट्यूशन के लिए बुलाया गया था। छात्रा पहुंची तो वहां ट्यूटर के अलावा उसका एक साथी भी वहां मौजूद था। आरोप है दोनों ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन ट्यूटर के घर पहुंचे। लेकिन तब तक ट्यूटर अपने घर से फरार हो चुका था। परिजनों ने आरोपी नीरज और सन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed