{"_id":"5ae7683b4f1c1b6d098b73e1","slug":"141525114939-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू तुलाई को लेकर मारपीट, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेंहू तुलाई को लेकर मारपीट, पथराव
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। गांव कुतुबपुर में गेहूं की तुलाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए थाना का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना है।
थाना सरसावा क्षेत्र गांव कुतुबपुर निवासी साहब सिंह पुत्र अनिल राणा ने बताया कि उसने अपने खेत की गेहूं कटाई के लिए गांव के ही यूसुफ से थ्रेसर मशीन मंगायी थी। गेहूं तुलाई को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अफवाह फैला दी कि दूसरे समुदाय के लोगों ने यूसुफ की पिटाई कर दी है। इसका पता चलते ही यूसुफ पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी होने के साथ हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने पथराव और मारपीट करने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। एसओ यशपाल धामा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।