फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे में युवक ने चिकित्सक को चाकू मारा

नशे में युवक ने चिकित्सक को चाकू मारा

Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नशे में युवक ने चिकित्सक को चाकू मारा
नशे में युवक ने चिकित्सक को चाकू मारा
विज्ञापन

नकुड़। शराब पीकर पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा कर रहे शराबी दुकानदार को समझाना एक चिकित्सक को भारी पड़ गया। शराबी युवक ने बीच बचाव कर रहे चिकित्सक को ही चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम नगर के सदर बाजार में एक दुकानदार शराब के नशे में धुत होकर अपनी दुकान पर बैठा बेवजह गाली-गलौज कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार अभिनव जैन ने उसको बेवजह गाली-गलौज कर शोर-शराबा करने से मना किया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। शोर सुनकर अभिनव का बड़ा भाई चिकित्सक गौरव जैन भी वहां आ गया और दोनों को शांत कराने लगा। दुकानदार अभिनव जैन का आरोप था कि इस दौरान आरोपी शराबी युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर गौरव जैन के पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही चिकित्सक गौरव जैन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गये और चाकू मारकर भाग रहे आरोपी युवक को दबोच लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर रेफ र कर दिया गया। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed