फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गौरव की निशानदेही पर 6.40 लाख बरामद

गौरव की निशानदेही पर 6.40 लाख बरामद

Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गौरव की निशानदेही पर 6.40 लाख बरामद
गौरव की निशानदेही पर 6.40 लाख बरामद
विज्ञापन


सहारनपुर। मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक के एनएचएआई के खाते में हेराफेरी कर चार करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए बैंक अधिकारी गौरव गर्ग की निशानदेही पर पुलिस ने 6.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने गौरव गर्ग के पास से 29.20 लाख रुपये बरामद किए थे।
भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी चेक के माध्यम से मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक में स्थित एनएचएआई खाते से चार करोड़ रुपये का गबन किया गया था। इसमें मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक के अधिकारी गौरव गर्ग की संलिप्तता पाए जाने पर जेल भेजा गया था। सोमवार को पुलिस ने गौरव गर्ग को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसे लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची। जहां से पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर 6.40 लाख रुपये बरामद कर लिए। अब तक गौरव ने पुलिस को 35.60 लाख रुपये बरामद करा दिए हैं जबकि 7.02 लाख रुपये पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से बरामद किए। अब तक पुलिस 42.62 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिमांड पर लेकर गौरव गर्ग से रुपयों की बरामदगी की है। रिमांड पूरी होने के बाद गौरव को जेल भेज दिया गया है। उधर, सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार ओमप्रकाश श्रीवास्तव को लेकर मुंबई के लिए गई हुई है। ओमप्रकाश को 24 फरवरी को पुलिस ने आठ दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मुंबई से कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। उनसे गबन का पैसा भी बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed