फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कचरी बनाने की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

कचरी बनाने की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कचरी बनाने की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
कचरी बनाने की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा
विज्ञापन


सहारनपुर। होली के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार में कचरी बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से कचरी, रंग, कच्चा सामान के नमूने सील कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनता रोड स्थित पुष्पांजलि विहार में कचरी बनाने की सुशील कुमार की फैक्ट्री पर छापा मारा। छापा लगते ही हड़कंप मच गया। टीम को देखकर मजदूर तो भाग गए। टीम को मौके पर गुलाबी एवं पीले रंग की बनी कचरी, अधबनी कचरी, कच्चा मैटीरियल एवं अन्य सामान मिला। टीम ने पीले रंग की 126 किलो तथा गुलाबी रंग की लगभग 50 किलो कचरी जब्त कर सीज कर दिया और सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा टीम ने मैदा, गुथा हुआ कच्चा मैटीरियल तथा कचरी बनाने में प्रयोग होने वाले रंग के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त अजय जायसवाल भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। कचरी में प्रयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हैं। अभी लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed