फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दयालपुर से लापता ग्रामीण का सुराग नहीं

दयालपुर से लापता ग्रामीण का सुराग नहीं

Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दयालपुर से लापता ग्रामीण का सुराग नहीं
बेहट (सहारनपुर)। दयालपुर गांव से एक 60 वर्षीय ग्रामीण शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके बेटे ने पिता की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में दयालपुर गांव निवासी दिलशाद ने बताया कि उसके पिता मकसूद (60) सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक घर से निकल गए। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटे, तो उन्होंने उनकी गांव और आसपास तलाश की। इसके बाद उनको रिश्तेदारियाें एवं परिचितों के यहां तलाशा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस से पिता की गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed