फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर चोरी का प्रयास विफल

डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर चोरी का प्रयास विफल

Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर चोरी का प्रयास विफल
देवबंद। चोरों ने दिनदहाड़े शिक्षक नगर में शिमलाना डिग्री कालेज के प्राचार्य के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिक्षक नगर निवासी अंकुर पुंडीर शिमलाना डिग्री कालेज में प्राचार्य हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह कालेज गए थे। जबकि उनकी पत्नी अंजू पुंडीर सुबह करीब 10.30 बजे घर का ताला लगाकर बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई थीं। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने अंजू पुंडीर के घर से निकलते ही दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। वह घर में घुसते इससे पहले ही सड़क पर लोगों की चहल पहल होने लगी। जिस कारण वह चोरी करने में सफल नहीं हुए। अंजू जब वापस आई तो उसने दरवाजे के ताले टूटे देखे और शोर मचा दिया। अंजू के मुताबिक घर में देखने से पता चला कि चोरों ने केवल मुख्यद्वार का ताला तोड़ा, लेकिन वह घर में नहीं घुस सके। अंकुर पुंडीर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed