{"_id":"5a1865bb4f1c1bc5758b4f89","slug":"141511548347-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानून व्यवस्था पर सवाल
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबेहटा के गांव भूरीबांस में हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर में घुसकर न केवल लाखों रुपये की लूट की, बल्कि किसान को बेरहमी से पीटकर मारा डाला, जबकि परिवार के दूसरे सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे से ठीक दो दिन पहले इतनी बड़ी घटना का जनपद में होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसमें सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन की नाकामी सामने आई है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज होने का आरोप लगाते थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने और अपराधमुक्त माहौल देने का वादा कर ही भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी। योगी आदित्यनाथ से सीएम बनते ही प्रदेश में कानून का राज कायम करने का वादा जनता से किया था। पिछले कुछ समय में प्रदेश भर में पुलिस ने एनकाउंटर का अभियान सा चलाया, जिसमें अनेक बदमाशों का खात्मा हुआ। जनपद में भी एनकाउंटर हुआ। उमके बाद से बदमाशों की सक्रियता कुछ कम हुई। मगर अब फिर से बदमाश सिर उठाने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को सहारनपुर पहुंच रहे हैं, जो गांधी पार्क में रैली करेंगे। उनके सहारनपुर आने से ठीक दो दिन पहले हथियारबंद बदमाशों ने अंबेहटा के गांव भूरीबांस में किसान गोवर्धन के घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। किसान ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे परिजनों के सामने ही बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिवार के ही दूसरे सदस्य सुबोध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश पूरे इत्मिनान के साथ खूनी खेल खेलकर गए और क्षेत्र की पुलिस चातर ओढ़े सोती रही। घटना के जरिये बदमाशों ने फिर से सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। घटना के बाद चंद दिन की शांति के बाद ही फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पुलिस के इकबाल को भी झटका लगा है।