फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला

Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला
सहारनपुर। कॉलेज जा रही बीकॉम की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से प्रहार कर दिया। छात्रा ने बचाव किया, तो उसके हाथ में चाकू लगा। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के एक ग्राम निवासी युवती सहारनपुर के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। शुक्रवार को वह बस से सहारनपुर अपने कॉलेज आ रही थी। जब वह मल्हीपुर चौक पर बस से उतरी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया, तो एक युवक ने चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा ने बचाव किया, तो चाकू उसके हाथ पर लगा। शोर मचाने पर आरोपी युवक छात्रा को धक्का देकर फरार हो गए। छात्रा जमीन में गिर पड़ी और सिर में भी चोट लगी।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठा हुए और छात्रा को पास के डाक्टर के यहां ले जाकर उपचार कराया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य के पास पहुंचकर मामले की शिकायत की। सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। बाद में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा और सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व भी की थी छेड़छाड़
छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने दो दिन पूर्व भी उसे परेशान किया था। उस समय उसने प्राचार्य एवं पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी। उस समय तो आरोपी फरार हो गए थे। छात्रा ने बताया कि उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी।
दो आरोपियों की हुई पहचान
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं सीओ मुकेश कुमार मिश्र ने छात्रा से काफी देर तक बात की। कॉलेज के अभिलेखों से फोटो दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई। एसपी सिटी ने बताया कि छात्रा ने जिन दो चेहरों को पहचाना है, उनमें एक सहारनपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा शामली जिले का बताया गया है। छात्रा के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। हालांकि तहरीर में छेड़छाड़ का जिक्र नहीं है, लेकिन पूछताछ में छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी युवकों पर पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आखिर कहां थी पुलिस
मल्हीपुर चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है। साथ ही कॉलेज के पास एंटी रोमियो स्क्वॉड भी लगाई जाती है, लेकिन आरोपियों ने जब छात्रा पर हमला किया, तो आसपास पुलिसकर्मियों का पता तक नहीं था। यदि पुलिसकर्मी वहां होते, तो शायद आरोपियों को मौके से ही पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed