फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीले पदार्थों की तस्करी में चार को पकड़ा

नशीले पदार्थों की तस्करी में चार को पकड़ा

Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी में चार को पकड़ा
बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। बेहट कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 किलो डोडा पोस्त, 12 ग्राम स्मैक, एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। उधर, फतेहपुर पुलिस ने भी तीन सौ ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोदीपुर गांव में अरशद पुत्र अताउर्रहमान नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस ने अरशद के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसी गांव में मुनव्वर पुत्र जमशैद को भी एक सूचना के आधार पर 315 बोर के तमंचे एवं दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक किलो डोडा पोस्त भी बरामद हुआ है। तीसरा इसी गांव से स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अरशद पुत्र कामिल निवासी ग्राम लोदीपुर के पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस ने अलावलपुर रोड से छापेमारी करते हुए फखरुद्दीन पुत्र मकसूद को तीन सौ ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। फखरुद्दीन अक्तूबर माह में भी स्मैक के साथ पकड़ा गया था। उससे एक तमंचा भी बरामद हुआ है। वह अब जमानत पर था। बताया कि उसकी पत्नी रूबी अभी भी स्मैक की तस्करी में जेल में बंद है। एसओ ने बताया कि फखरुद्दीन को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed