फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two beggars suspected of child theft were beaten up, rescued by police.

Bijnor News: बच्चा चोरी के शक में दो भिखारियों की पिटाई, पुलिस ने छुड़ाया

Wed, 26 Aug 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two beggars suspected of child theft were beaten up, rescued by police.
स्योहारा। बच्चा चोरी के शक में पिटने वाले दोनों व्यक्ति
स्योहारा। मलकपुर गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब पांच वर्षीय बच्ची को देखकर दो भिखारियों पर बच्चा चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के साथ ही उनका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मलकपुर निवासी अबरार की पांच वर्षीय पुत्री अनम गांव में स्थित एक दुकान से सिलाई मशीन की सुई लेने गई थी। इसी दौरान गांव में दो व्यक्ति भीख मांग रहे थे। दोनों को देखकर अनम बुरी तरह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद लोगों को शक हुआ कि दोनों व्यक्ति उसे चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों व्यक्ति बाइक से गांव से बाहर निकल गए। अनम के चाचा सलमान को मामले की जानकारी हुई तो वह बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर स्योहारा की ओर चल दिए। ग्राम पिथापुर के पास सलमान ने ग्रामीणों की मदद से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पर बच्चा चोर होने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जगपाल पुत्र सियाराम और खछेड़ू पुत्र रघु निवासी केलाखेड़ा, बाजपुर टांडा, जिला ऊधम सिंह नगर बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करते हैं और कई वर्षों से इस क्षेत्र में आकर भीख मांगने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने दोनों व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
''बच्चा चोरी की अफवाह के चलते दो व्यक्तियों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। '' अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed