{"_id":"6a8df79a0d7e0beba5042fc8","slug":"investigation-into-the-janakidas-murder-case-remains-incomplete-gangster-goldy-dhillon-is-out-of-police-reach-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1106248-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जानकीदास हत्याकांड की जांच अधूरी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जानकीदास हत्याकांड की जांच अधूरी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पुलिस की पकड़ से बाहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्रीकुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास हत्याकांड को ढाई महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मामले का मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों अब भी चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने वारदात में शामिल शूटरों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता तक नहीं पहुंच पाने के कारण जांच के कई अहम पहलू अभी अनसुलझे हैं।
विदेश में गिरफ्तारी की खबर निकली अफवाह
कुछ सुरक्षा एजेंसियों की ओर से गोल्डी ढिल्लों को विदेश में गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया था। हालांकि बाद में यह दावा गलत साबित हुआ। गिरफ्तारी की खबरों के बीच ढिल्लों ने खुद एक ऑडियो जारी कर विदेश में पकड़े जाने की बात से इनकार किया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई।
शूटरों तक सीमित जांच
पुलिस की अब तक की जांच मुख्य रूप से गिरफ्तार शूटरों तक ही सीमित रही है। पूछताछ में शूटरों ने वारदात को लेकर पुलिस को वही जानकारी दी, जो उन्हें कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने के लिए दी गई थी। ऐसे में हत्या की पूरी साजिश और इसके पीछे के मकसद का खुलासा अब भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से खुलेगा राज
पुलिस के लिए गोल्डी ढिल्लों तक पहुंचना इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। जांच एजेंसी का मानना है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी योजना और मकसद से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
पुलिस लगातार जानकीदास हत्याकांड की जांच कर रही है। जल्द ही गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को इस मामले में भगोड़ा घोषित किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
— कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस