फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


सहारनपुर। चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली लूटने वाले तीन आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पांच दिन पूर्व ढमोला पुलिया पर चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी। लूटी गई ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा बाइक और तीन तमंचे भी बरामद किए हैं।
देहात कोतवाली के नया गांव निवासी अक्षय कुमार 31 अक्तूबर की रात में रामनगर से मिट्टी डालकर शेखपुरा की ओर जा रहा था। जब वह ढमोला पुल के पास पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर सड़क किनारे फेंक दिया था और ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस एवं सर्विलांस टीम को टपरी रोड पर लूट के आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने टपरी-कपासी रोड स्थित शराब फैक्टरी के सामने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस पर फायरिंग कर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीक्षित निवासी सुनहेटी खड़खड़ी, मोहसिम निवासी ग्राम घाटेड़ा तथा इमरान उर्फ राहुल निवासी ग्राम उमरी खुर्द निवासी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर ली है। तलाशी में आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा तीन तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को बंद भट्टे में छिपा दिया था।
कर्ज चुकाने के लिए की थी लूट
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन पर लगभग दो लाख रुपये का कर्ज हो गया था। जिसको चुकाने के लिए उन्होंने लूट की। ट्राली को बेचने की फिराक में थे। जबकि ट्रैक्टर को वह चलाने के लिए लूटा था।

पुरस्कार की घोषणा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम में शामिल लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, प्रवेज कुमार, सुशील कुमार कांस्टेबल विनीत हुड्डा, विपिन कौशिक, विनीत तोमर, सुमित, मनोज कुमार, कुलदीप, मोहसिन, प्रमोद, अनुज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed