फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धर्मकांटे पर चोरी

धर्मकांटे पर चोरी

Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
धर्मकांटे पर चोरी
गागलहेड़ी। चोरों ने धर्मकांटे के गेट का ताला तोड़ कर साढ़े पांच हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर रोड पर ग्राम हरियाबांस के रास्ते पर यहीं के निवासी प्रीतम सिंह पुत्र श्याम सिंह का यादव धर्मकांटा है। वह रात्रि में लगभग बारह बजे कांटे के गेट पर ताला लगा कर घर गया था। बुधवार की सुबह आकर देखा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। उसने अंदर जाकर देखा तो चोर सारा सामान चोरी कर ले जा चुके थे। पीड़ित प्रीतम सिंह ने बताया कि चोर गल्ले में रखे साढ़े पांच हजार रुपये, दो बैटरी, दो इनवर्टर, पांच मशीनों की पुली, एक एल्टीनेटर, पांच कुर्सी, इंजन आयल, टूल बाक्स, ट्राली का गुल्ला आदि सभी समान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और पीड़ित से जानकारी ली। एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed