{"_id":"5aff1e074f1c1bdd408b64b5","slug":"131526668807-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को फांसी पर लटकाया
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव ठसका में 23 वर्षीय दलित विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने जांच पड़ताल कर शव को पंचनामा भर पीएम पर भेजा। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों एकत्रित रहे।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञान माजरा रोडान निवासी मेहर सिंह पुत्र सागर सिंह ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अनीता की दो वर्ष पूर्व शादी नानौता थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी अमित कुमार पुत्र सेवाराम के साथ की थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालवाले विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये एवं एक कार की मांग करते हुए विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया था। उक्त मामले को लेकर गांव में ही पंचायत हुई और पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए विवाहिता को साथ ले गए। इसके बाद 18 मई को सुबह करीब 4 बजे मेहर सिंह के बहादुरपुर निवासी एक रिश्तेदार ने फोन पर उन्हें बताया कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है।
आनन फानन में मृतका के परिजन ठसका गांव में पहुंचे और देखा कि विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा है और कमरे में फांसी का फंदा लटका है। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल क्षेत्राधिकारी गंगोह राजेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर एक रस्सी का निशान था और कमरे में पंखे पर एक चुनरी लटकी हुई मिली। मृतका की आंख पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसके साथ मारपीट की गयी थी। पुलिस की सूचना पर नायब तहसीलदार भोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मृतका के पति अमित कुमार सहित अन्य ससुरालियों अरुण कुमार, अरविंद कुमार पुत्रगण सेवाराम एवं पूनम व बेबी पुत्रियां सेवाराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ ने बताया कि ससुरालियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।