फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वनकर्मियों द्वारा पकड़े कार सवार चोर पुलिस ने सेटिंग कर छोड़े

वनकर्मियों द्वारा पकड़े कार सवार चोर पुलिस ने सेटिंग कर छोड़े

Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों द्वारा पकड़े कार सवार चोर पुलिस ने सेटिंग कर छोड़े
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज परिसर में एक सप्ताह पूर्व हुई वाहनों की नीलामी के दौरान वाहनों से पार्ट्स निकाल रहे इंडिगो कार सवार चोर के रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भी बेहट पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। आरोप है कि पुलिस ने वनकर्मियों द्वारा पकड़कर सौंपे गए चोर और इंडिगो कार को भी रात में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

26 फरवरी को शाकंभरी देवी वन रेंज कार्यालय में विभिन्न मामलों में पकड़े गए वाहनों की नीलामी हुई थी। नीलामी वन विभाग के गेस्ट हाउस पर चल रही थी। नीलामी प्रक्रिया के दौरान रेंज कार्यालय परिसर में खड़े पुराने वाहनों से इंडिगो कार सवार दो चोर पार्ट्स निकाल रहे थे। एक वनकर्मी की नजर उन पर पड़ गई। वनकर्मी की सूचना पर गेस्ट हाउस से वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। उनकी इंडिगो कार भी वनकर्मियों ने कब्जे में ले ली और कोतवाली बेहट पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए चोर को कार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाय दो दिन बाद रात के अंधेरे में पकड़े गए चोर को भी सेटिंग होने पर छोड़ दिया। हालांकि पकड़े गए चोर ने अपने दूसरे साथी के नाम का खुलासा भी पुलिस के सामने कर दिया था। दोनों चोर बेहट के मोहल्ला सड़क पार के बताए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरएन टिमोटी ने बताया कि उनके द्वारा पकड़े गए चोर और उनकी कार पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उधर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि वन विभाग की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। इसके चलते आरोपियों से दो हजार का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed