फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck breaks through Morsu bridge railing and falls 200 feet; driver injured.

Hamirpur (Himachal) News: मोरसू पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल

Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks through Morsu bridge railing and falls 200 feet; driver injured.
मोरसू पुल से नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। स्रोत जागरूक पाठक
भोटा(हमीरपुर)। एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर भोटा बाईपास के मोरसू पुल के पास वीरवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक की पहचान मदन निवासी सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक ऊना की ओर से भोटा की तरफ आ रहा था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पुल की रेलिंग से टकराकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल चालक को बाहर निकालने के लिए बीडीसी सदस्य राजेश कुमार मांगा और स्थानीय लोग प्रवीण, गगन और विनोद खाई में उतरे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा स्थल से भोटा पीएचसी करीब दो किलोमीटर दूर है। घायल चालक को एंबुलेंस से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed