फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अगवा किशोरी को स्टेशन पर छोड़कर भागा कथित प्रेमी

अगवा किशोरी को स्टेशन पर छोड़कर भागा कथित प्रेमी

Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अगवा किशोरी को स्टेशन पर छोड़कर भागा कथित प्रेमी
सहारनपुर। प्रेम-प्रसंग के चलते बहला फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को युवक रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करेगी। किशोरी अपने माता-पिता के साथ जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के अर्पित विहार से एक किशोरी को सरसावा थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी और आरोपी युवक रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। पुलिस के वहां पहुंचने से पूर्व ही युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया। लड़की को थाने लाने के बाद मेडिकल के लिए भेजा गया है। सूचना पर किशोरी के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। पुलिस बयान के लिए लड़की को कोर्ट में पेश करेगी। लड़की अपने परिजनों के साथ घर जाने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed