{"_id":"59a4650b4f1c1ba0018b460e","slug":"131503945995-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सांपला दिवड़ा में रंजिशन दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर सांपला दिवड़ा में रंजिशन दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। फतेहपुर सांपला दिवड़ा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फतेहपुर गांव निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के राजकिशोर से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को वह खेत में चरी काट रहा था। तभी वहां पहुंचे राजकिशोर, नीटू, रवित और बेदो लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं अरविंद का आरोप है कि इसके बाद उक्त लोग घर में घुस गए और फिर से गाली गलौज करने लगे। वहां मौजूद भाई विकास ने विरोध किया तो उन्होंने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के नीटू ने पुलिस को दी तहरीर में अरविंद कुमार, विकास कुमार और प्रवेश पर रंजिश के चलते गाली गलौज करने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।