फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाल डाला घर

परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाल डाला घर

Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाल डाला घर
परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर में एक परिवार रिश्तेदारी के विवाह समारोह में शामिल होने गया तो चोरों ने रात में घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। चोर लाखों की नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए।
शिवाजी नगर निवासी मनोज पाहवा शनिवार को अपने एक रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे। घर का ताला लगा देख चोर रात में किसी समय गेट के ऊपर लगी लगभग 15 फुट ऊंची रेलिंग को लांघ पर घर के परिसर में प्रवेश कर गए। उसके बाद खिड़की उखाड़ दी और घर में घुस गए। चोरों ने एक के बाद एक करके सभी कमरों को खंगाल डाला। अलमारियों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर में रखी नगदी, आभूषण एवं कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े 10 बजे जब मनोज पाहवा विवाह समारोह से लौटे और गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो अंदर की हालत देख होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। इस मामले में मनोज पाहवा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed