फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हर फोन कॉल सर्विलांस टीम की रडार पर

हर फोन कॉल सर्विलांस टीम की रडार पर

Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हर फोन कॉल सर्विलांस टीम की रडार पर
सहारनपुर। देवबंद में आतंकियों के रहने का मामला सामने आने पर पुलिस और खुफिया विभाग ने भी अपने स्तर से सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने जिले के हर फोन कॉल को अपनी रडार पर ले लिया है। लगभग हर फोन कॉल को रेंडम चेक किया जा रहा है और प्रमुख शब्दों के कोड के माध्यम से संदिग्धों को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नव धनाढ्य पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

देवबंद से फरार आतंकी फैजान और उसके एक साथी को दिल्ली में कोलकाता पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद से पुलिस और स्थानीय खुफिया विभाग की टीम भी अपने-अपने स्तर से आतंकियों की तलाश में लग गईं हैं। पुलिस की सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया गया है। जिले के हर फोन की टेपिंग एवं चेकिंग शुरू कर दी गई है। खासकर फोन कॉल के दौरान बोले जाने वाले कुछ शब्दों को पकड़ने के लिए उन शब्दों की कोडिंग की गई है। साथ ही रेंडम फोन कॉल चेक किए जाएंगे। कुछ संदिग्ध इलाकों में आने और होने वाली कॉल पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग ने कुछ इलाकों के नव धनाढ्य पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है। मतलब उनकी सूची बनाई जा रही है जो कुछ ही समय में काफी धनाढ्य हो गए हैं। जिले में रह रहे विदेशियों और दूर दराज के राज्यों से आकर अनावश्यक रूप से रहने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें इनकी सूची बनाने और जांच करने में जुटी हैं। इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस ने भी अपनी ओर से संदिग्धों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed