फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband, the prime accused in the rape of a minor, arrested and sent to jail.

Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Husband, the prime accused in the rape of a minor, arrested and sent to jail.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद दबाव बनाकर निकाह कराने और बाद में पति द्वारा इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म करने के आरोप के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।
बुधवार को पीड़िता ने अपनी शिकायत में वर्ष 2025 में हुई घटना के साथ ही 23 अगस्त 2026 को पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों का उल्लेख किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत नौ नामजद और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2025 में पीड़िता नाबालिग थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की ओर से घटना की जानकारी परिवार को देने और आरोपी पक्ष से शिकायत करने के बाद मामले को दबाने के लिए निकाह कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। तहरीर में कहा गया था कि नाबालिग होने के कारण तत्काल निकाह से इन्कार किया गया और बालिग होने के बाद निकाह कराने की बात कही गई। इसके बावजूद 17 अक्तूबर 2025 को पीड़िता का आरोपी से निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed