फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman from Bihar tells police station: "I do not want to live with this husband."

Bareilly News: थाने में बोली बिहार निवासी महिला- इस पति के साथ नहीं रहना

Fri, 04 Sep 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman from Bihar tells police station: "I do not want to live with this husband."
बिशारतगंज। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक नवविवाहिता को लेकर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति महिला को जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मायके वालों को बुलाया है। महिला पति के साथ नहीं रहने पर अड़ी है। उसने परिजनों पर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिला घबराई हुई घूम रही थी। सैर कर रहे लोगों ने देखा कि उससे डेढ़ गुना उम्र का व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था। महिला मदद के लिए चीखी तो भीड़ जुट गई। फिर लोगों के हस्तक्षेप से मामला थाने पहुंचा। वहां महिला ने आरोप लगाया कि माता-पिता ने दो माह पहले उसे 50 हजार रुपये में पस्तोर गांव निवासी ग्रामीण को बेच दिया था। दिखावे के लिए उसकी शादी भी की गई। आरोप लगाया कि उसका पति उसे मारता-पीटता है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने यह भी बताया कि तीन वर्ष पहले उसके माता-पिता ने उसकी बड़ी बहन को भी 70 हजार रुपये में इसी गांव में बेचा था। उसका सौदा कथित बहनोई के कहने पर हुआ है। इस दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर बिहार में मौजूद महिला के मायके वालों से बात की। उन्होंने बताया कि उनका इलाका फिलहाल बाढ़ की चपेट में है और बाढ़ थमने के बाद वे आएंगे। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल नवविवाहिता को उसके ससुर और पति के साथ हिदायत देकर भेजा है। मायके वालों के आने के बाद महिला को उसकी इच्छा के अनुसार भेजा जाएगा। सीओ ने खरीद-फरोख्त के आरोप निराधार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed