{"_id":"6a99c22a05203f923603029a","slug":"police-will-apply-to-the-court-for-the-remand-of-the-criminals-lodged-in-jail-shamli-news-c-26-1-sal1002-173312-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जेल में बंद बदमाशों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जेल में बंद बदमाशों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी पुलिस
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस अब जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस आगामी सात सितंबर को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। उधर, पुलिस ने करनाल पहुंचकर हत्याकांड में वांछित शार्प शूटर सत्यम और आर्यन के संबंध में भी जानकारी जुटाई है। पुलिस को जांच में सत्यम के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। बताया गया कि सत्यम को पुरानी गाड़ियां खरीदने का भी शौक था। वहीं, दोनों शूटरों के परिवार के सदस्य भी फिलहाल अपने ठिकानों से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश और शूटरों से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
जेल अधीक्षकों से मांगा सहयोग
पुलिस ने करनाल जेल में बंद पंपू और दिल्ली जेल में बंद गोगी गिरोह के सदस्य रोहित से जानकारी जुटाने के लिए संबंधित जेल अधीक्षकों से सहयोग मांगा है। दोनों से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।