{"_id":"6a99c202f860fa47e20c428a","slug":"six-injured-in-jackal-attack-girl-referred-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163197-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सियार के हमले में छह जख्मी, बच्ची रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सियार के हमले में छह जख्मी, बच्ची रेफर
Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
संदना में सियार के हमले के बाद जांच करती वन विभाग की टीम। - संवाद
संदना। क्षेत्र में सियार के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह सियार ने पांच वर्षीय बच्ची समेत छह लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को सीएचसी सिधौली से पीजीआई रेफर कर दिया गया। अन्य का उपचार वहीं जारी है। सियार ने गोवंश और कुत्तों को भी निशाना बनाया है।
निमतापुर गांव निवासी विमलेश पाल की पुत्री आकांक्षा (5) बृहस्पतिवार सुबह दुकान जा रही थी। रास्ते में अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर सियार को भगाया। हमले में उसके हाथ-पैर में जख्म हो गए हैं।
इसके बाद सियार ने निमतापुर निवासी अनिल कुमार (32), उदयीपुर पूर्वी के मजरा महमदा निवासी शिवम (17), बेहड़ा निवासी हरद्वारी (40), अवधपुर पूर्वी निवासी राकेश (40) और उदयीपुर पूर्वी निवासी मीरा (35) पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। सभी लोग सुबह खेतों की ओर गए थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार भाग गया। सभी के हाथ-पैर में जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि सभी जख्मी लोगों को सीएचसी सिधौली भेजा गया है। आकांक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों ने सियार को पकड़ने के लिए अभियान चलाने और गांवों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।