{"_id":"5cc892aebdec22076e319402","slug":"121556648622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर पर तोड़फोड़ कर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टोन क्रशर पर तोड़फोड़ कर नगदी लूटी
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। स्टोन क्रशर पर रायल्टी वसूली के लिए युवकों को बैठाने का विरोध करने पर माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारी ने युवकों के साथ क्रशर के मुंशी सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है रायल्टी कर्मचारी के साथ आए युवकों ने कैश भी लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित मुंशी की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा में यमुना नदी में स्थित बाबा बंशी स्टोन क्रशर पर सोमवार की रात करीब एक बजे माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारी के साथ 10-12 युवक आए। आरोप है कि वे क्रशर मुंशी मोनू से क्रशर पर ही माइनिंग कंपनी के कुछ युवकों को रॉयल्टी वसूली करने के लिए बैठाने के लिए कहने लगे, जिसका विरोध करने पर युवकों ने मुंशी मोनू सहित उसके साथियों राजेश, राशिद, आदित्य, आशीष के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मुंशी मोनू का आरोप है कि रॉयल्टी कर्मचारी एवं युवकों ने क्रशर पर तोड़फोड़ भी की और जाते वक्त युवक क्रशर से कैश भी लूट ले गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रशर मुंशी मोनू चौहान की तहरीर पर उपेंद्र चौहान, रामू चौधरी पुत्र भूप सिंह असलमपुर बरथा, रवि पुत्र सुभाष, रवि पुत्र पाल्ला, प्रदीप पुत्र विजयपाल निवासी हथौली, मोहित पुत्र ब्रजपाल निवासी चैंची, दीपक पुत्र राममुख निवासी साढ़ोली कदीम, राजपाल पुत्र भूप सिंह निवासी असलमपुर बरथा सहित 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर कोतवाली प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि लूट के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट मारपीट की दर्ज की गई है। यदि जांच में लूट होना पाई जाती है तो लूट की धारा भी लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।