{"_id":"5c59dd6ebdec22271f342200","slug":"121549393262-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिन नंबर पूछकर 24 हजार की आनलाइन शापिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिन नंबर पूछकर 24 हजार की आनलाइन शापिंग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिन नंबर पूछकर 24 हजार की आनलाइन शापिंग की
नानौता (सहारनपुर)। कारगिल में तैनात सेना के जवान से एटीएम कोड पूछकर ठगों ने 24 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर डाली। पीड़ित जवान ने थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना नानौता क्षेत्र के गांव कचराई निवासी विजय कुमार इस समय कारगिल के बार्डर पर सेना के जवान के रूप में तैनात है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही जवान विजय कुमार छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम एक अज्ञात फोन काल उनके मोबाइल पर आई। इस पर उन्हें एसबीआई का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड एक्सपायर हो चुका है। इसीलिए उसका नंबर देने की बात कही। जवान उसके झांसे में आ गया और उसको एटीएम का नंबर दे दिया। इसके बाद उसने मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी दे दिया। इसके करीब एक घंटा बाद जवान विजय कुमार के नंबर पर एक संदेश आया। इसमें उसके खाते से पूरे 24 हजार रुपये निकल चुके थे। संदेश आने के बाद जवान की नींद उड़ गई और उसने अपने एटीएम कार्ड को बैंक के टोल फ्री शिकायत नंबर पर काल कर बंद कराया। इसके बाद जवान द्वारा इसकी सूचना थाना पुलिस व बैंक को देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।