फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाओं के कान से कुंडल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं के कान से कुंडल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के कान से कुंडल लूटने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक कुंडल लूट एवं मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए पांच कुंडल, एक मोबाइल फोन एवं लूटने के लिए प्रयोग की गई मोटरसाइकिल तथा स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के कानों के कुंडल एवं मोबाइल छीनने की लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत बन गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर सार्वजनिक करा दिए। आरोपी के फोटो वायरल होने के बाद आरोपी घर में छिपकर बैठ गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। एक के बाद एक करके सात-आठ घटनाओं को आरोपी ने अंजाम दे डाला। महिलाओं का बाजार में निकलना भी मुश्किल हो गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस को आरोपी के तोता चौक के निकट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला नूरबस्ती निवासी दानिश बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए पांच कुंडल, एक मोबाइल फोन एक बाइक एवं एक स्कूटी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिलाओं के कान के कुंडल लूटने के बाद वह सम्राट विक्रम कालोनी के मनोज नाम के व्यक्ति को बेच देता है। बरामद मोबाइल फोन को उसने शिवपुरी मोहल्ले में एक लड़की से तीन-चार दिन पहले छीना था। बरामद कुंडल भूतेश्वर मंदिर, धोबी घाट एवं रायवाला से महिलाओं के कानों से छीनेे थे। बृहस्पतिवार को वह कुंडल बेचने के लिए सम्राट विक्रम कालोनी जा रहा था। पुलिस आरोपी के साथी मनोज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

------------
-- अखबार में फोटो देखकर पिता ने कर दिया था नजरबंद
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अखबार में फोटो छपे देखकर उसके पिता ने पहचान लिया था। जिसके बाद उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया गया और उसे घर में ही नजरबंद कर दिया था। वह बृहस्पतिवार को लूटे गए कुंडल लेकर बेचने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-- इन घटनाओं का किया खुलासा
मंडी कोतवाली क्षेत्र में शिवपुरी निवासी शिखा जैन के कान से 28 जुलाई को बाइक सवार एक युवक कान से कुंडल छीनकर फरार हो गया था। 30 को पेपर मिल रोड निवासी सरिता से रायवाला में कान का कुंडल लूटा गया। 13 जुलाई को शाम 7 बजे मोहल्ला मदनपुरी कालोनी से मदनपुरी कालोनी निवासी रिसिम से चेन छीनने का प्रयास किया गया। 20 जुलाई को सुबह सवा छह बजे भूतेश्वर मंदिर के पास से सर्विष्ट निवासी बृज बिहार कलोनी की पत्नी के कान का एक कुंडल लूटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed