{"_id":"6a986ac878c78563da0a4c7f","slug":"bulldozer-runs-on-house-built-on-barn-land-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183921-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खलिहान की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खलिहान की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर
Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पलिया खुर्द में मकान तोड़ता बुलडोजर। संवाद
पलियाकलां। ग्राम पलिया खुर्द में खलिहान की जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने बुधवार को जमीन पर बने राजाराम के मकान पर बुलडोजर चलाया।
गांव की करीब 37 डिसमिल खलिहान भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तहसील प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 (15-डी) के तहत बेदखली के आदेश दिए थे। आदेश पर अमल न होने पर एक पक्ष सुप्रीम कोर्ट चला गया था। इसके बाद अदालत ने जल्द से जल्द कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सबसे पहले पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य के पिता का गोदाम गिराया गया। इसके बाद प्रशासन ने राजाराम, ओमप्रकाश, छोटेलाल, रामकुमार और संजय राठौर सहित कई अन्य परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया था। इसी के तहत राजाराम के मकान पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन करीब 50 साल पहले नवीन परती थी। बाद में इसे अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज कर दिया गया। पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य के अनुसार, इस जमीन पर लंबे समय से लोग परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहे हैं।
अचानक मिले बेदखली के अल्टीमेटम से घबराए ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों के साथ पिछले महीने तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम पुष्पक तोमर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ, कोतवाल सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
-- --
चकमार्ग पर बन रही पक्की दीवार प्रशासन ने गिरवाई
तिकुनिया। ग्राम तकियापुरवा में बुधवार को चकमार्ग पर बनाई जा रही पक्की दीवार प्रशासन ने गिरवा दी। सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ तहसीलदार देवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि चकमार्ग की जमीन पर पक्की दीवार खड़ी कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। टीम ने दीवार गिरवाने के बाद मौके पर पड़ीं ईंटें भी हटवा दीं। संवाद