फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused absconding for seven years arrested

Shimla News: सात साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for seven years arrested
शिमला। पुराने और लंबित आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज मामले में वांछित था और जनवरी 2026 में उसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी धर्मदास (55) निवासी चिड़गांव जिला शिमला का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में 19 जून 2019 को धारा आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज है। ये धाराएं लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल के प्रयोग से संबंधित हैं। एसीजीएम रामपुर की अदालत ने 22 जनवरी 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को धर्मदास को चिड़गांव से गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article