फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interstate drug smuggler arrested in Ambala, sent to remand.

Shimla News: अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर अंबाला से किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Interstate drug smuggler arrested in Ambala, sent to remand.
ढली क्षेत्र में पकड़े गए 9 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर शिमला पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

पूछताछ में सप्लाई चेन की तह तक पहुंचेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र में दबिश देकर अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अजय (33) निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में अंबाला कैंट में रह रहा था। यह मामला 21 जुलाई को पुलिस स्टेशन ढली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले से जुड़ा है। पुलिस ने कुलदीप और मनोज से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके अलावा आरोपियों से नकदी और वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपियों से पूछताछ और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर पुलिस ने नशे की सप्लाई के बैकवर्ड लिंक खंगाले। इसमें अजय की संलिप्तता सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने अंबाला कैंट क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लिंक और नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



वर्ष 2026 में 73 तस्कर गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने आठ महीनों में 73 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि वर्ष 2025 में आठ और वर्ष 2024 में 12 तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी तरह बैकवर्ड लिंकेज की जांच में इस साल अभी तक 56 अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं। वर्ष 2025 में चार और वर्ष 2024 में तीन नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट :
शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ढली में दर्ज एनडीपीएस के मामले में अंबाला से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article