फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दवा लेने जा रहे दंपति पर हमला, पति पर चाकू से वार किया

दवा लेने जा रहे दंपति पर हमला, पति पर चाकू से वार किया

Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने जा रहे दंपति पर हमला, पति पर चाकू से वार किया
देवबंद। चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए आ रहे दंपति पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

गांधी कालोनी निवासी अनिल की पत्नी रुसी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह पति के साथ चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए जा रही थी। जब वह देवीकुंड के समीप पहुंची तो वहां पहले से मौजूद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने चार साथियों के साथ उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं पति पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को अपनी तरफ आता देख हमलावर वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed