फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   करौंदी के अनुज पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

करौंदी के अनुज पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
करौंदी के अनुज पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बेहट (सहारनपुर)। करौंदी गांव के अनुज शर्मा पर लोहे की राड से हमला उसकी दोनों टांगों को बुरी तरह से तोड़ने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात अनवरपुर बरौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयोग की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। हमला रंजिश को लेकर किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस कर सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर अनवरपुर बरौली तिराहे से अनुज पर हमला करने वाले दो आरोपियों विजय पुत्र सतपाल एवं ज्वाला पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर लोहे की वह रॉड भी बरामद कर ली गई है, जिससे अनुज पर हमला किया गया था। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 6 जनवरी की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी निवासी अनुज शर्मा पर उस समय गांव के ही पांच युवकों ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला किया था, जब वह गांव में बस से उतरकर घर की तरफ जा रहा था। इस मामले में अनुज के भाई त्रिलोक पुत्र जनेश्वर प्रसाद ने अजीत, गौरव, सचिन, विजय पुत्रगण सतपाल, ज्वाला पुत्र गुलाब सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed