{"_id":"59a0751b4f1c1b1e3b8b49e4","slug":"121503687963-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब, बाइक मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब, बाइक मिली
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के मोहल्ला ब्रिज विहार से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। युवक की बाइक अंबाला रोड पर परिजनों को मिल गई।
मोहल्ला ब्रिज विहार निवासी अमित तिवारी (27 वर्ष) क्षेत्र मं ही स्थित गणपति ट्रैवल्स पर मुंशी का काम करता है। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 9 बजे अमित अपने घर से दुकान पर जाने के लिए बाइक से निकला। लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचा। शाम तक घर पर लौट कर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना मंडी कोतवाली में दी। बताया जा रहा है कि शाम को लगभग छह बजे अंबाला रोड पर पिलखनी के पास उसकी बाइक पड़ी हुई मिली है। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका बनी हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि अमित का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते वह कहीं चला गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
परेशान करने का आरोप
सहारनपुर। नगर कोतवाली में मोहल्ला छत्ता शमादार निवासी नसीमा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई शहजाद की पत्नी नसीमा ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया है। उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। उसे और उसके बच्चों को परेशान करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में उसने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इलाज न कराने का आरोप, धरना दिया
फोटो - 2
सहारनपुर। ग्राम चौरादेव निवासी सोनू कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि वह विद्युत निगम में संविदा कर्मी है। हरोड़ा बिजलीघर में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय उसे गंभीर चोट लग गई थी। उस समय विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपचार कराने का पूरा जिम्मा लिया था। लेकिन तक उसका उपचार नहीं कराया गया। वह बहुत परेशान है और बिस्तर पर पड़ा हुआ है। उसे कोई आर्थिक मदद भी नहीं दी गई। उसने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर उसका उपचार कराने और नौकरी दिलाने की मांग की है। उसने अपनी मांग के लिए डीएम कार्यालय पर परिजनों के साथ धरना दिया।