{"_id":"598dfb7a4f1c1ba43b8b48a0","slug":"121502477178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पर पथराव
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 15
नानौता(सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक युवक ने चलती रोडवेज बस में पत्थर मार कर आगे का शीशा तोड़ डाला। पत्थर मारने के चलते तेजगति से आ रही सवारियों से भरी बस पलटने से बच गई। इस दौरान मौका पा कर पत्थर मारने वाला युवक फरार हो गया। घटना से कुछ देर के लिए सवारियों में हड़कंप की स्थिती बनी रही। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवक हत्थे नहीं चढ़ सका।
शुक्रवार को शामली की ओर से सहारनपुर रोडवेज डिपो की बस संख्या- यूपी11एटी - 2645 सहारनपुर जा रही थी। बस चालक अमित कुमार ने बताया कि बस करीब साढे़ पांच बजे शाम नानौता नगर के संजय चौक पर पहुंची। जहां से उसमें से कुछ सवारियां सहारनपुर के लिए चढ़ गईं। इसके बाद दो युवकों से परिचालक कपोपिन कुमार ने टिकट लेने को कहा तो वह लड़ने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान करीब 5 किलोमीटर दूरी पर गांव बाबूपूरा भट्ठे के निकट एक अज्ञात युवक द्वारा उक्त रोडवेज बस पर एक बड़ा पत्थर फेंककर चालक साइड का शीशा तोड़ दिया गया। इसके चलते तेजगति से चल रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। घटना के बाद बस में सवार महिलाओं व पुरुष सवारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पत्थर मारने वाले युवक की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। बताया जाता है कि इस दौरान बस में यात्रा के दौरान झगड़ा करने वाले दोनों युवक भी बस से उतर कर फरार हो गए। माना जा रहा है कि उन्होंने युवक को हमला करने के लिए बुलाया था। उधर इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का कहना है कि बस चालक की तहरीर आने पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।