फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रा से छेड़छाड़ पर विश्वकर्मा चौक पर हंगामा

छात्रा से छेड़छाड़ पर विश्वकर्मा चौक पर हंगामा

Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ पर विश्वकर्मा चौक पर हंगामा
छात्रा से छेड़छाड़ पर विश्वकर्मा चौक पर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। घर से स्कूटी पर ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा का पीछाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

जिला अस्पताल में एक कर्मचारी की बेटी रोजाना अपनी स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि अस्पताल का ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उसका रोजाना पीछा करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजन भी ट्यूशन जा रही छात्रा के पीछे चल दिए। जैसे ही छात्रा घर से स्कूटी पर निकली। आरोपी युवक भी उसके पीछे बाइक लेकर चल दिया। छात्रा ने स्कूटी तेज की तो युवक भी बाइक तेज कर उससे आगे पहुंच गया और विश्वकर्मा चौक के पास ओवरटेक कर छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि युवक ने सरेआम छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के पीछे आ रहे परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed