फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट--

मारपीट--

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मारपीट--
वेंडरों ने यात्रियों को कोच में घुसकर पीटा, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम यात्रियों और वेंडरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला जीआरपी तक पहुंचा, मगर चूंकि यात्रियों को आगे जाना था, ऐसे में उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। ऐसे मेें जीआरपी भी कोई कार्रवाई आरोपियों के विरुद्घ नहीं कर सकी।

बिहार के रहने वाले कुछ यात्री गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, जिन्हें पंजाब की ओर जाना था। यात्रा के दौरान सहारनपुर से पहले ही कोच में चाय बेच रहे वेंडर की चाय छलककर एक यात्री के ऊपर जा गिरी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद यात्रियों ने वेंडर को बुरी तरह से पीट दिया। कुछ ही देर बाद ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में वेंडर ने फोन कर तमाम वेंडरों को इकट्ठा कर लिया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची तो वेंडरों ने यात्रियों को कोच के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। इससे कोच में अफरा-तफरी मच गई। वेंडरों से पिटने के बाद यात्री जीआरपी थाने पहुंचे, जहां वेंडरों पर मारपीट करने के साथ ही लूटपाट करने का आरोप लगाया। मगर ट्रेन चलने वाली थी। ऐसे में कम समय होने की वजह से वह तहरीर नहीं दे सके और ट्रेन में सवार होकर चलते बने। तहरीर और आरोपियों के नाम न होने की वजह से जीआरपी भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यदि तहरीर मिलती तो निश्चित रूप से आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed