{"_id":"6aa6e356d88b8375ec011c79","slug":"three-youths-arrested-with-1348-grams-of-chitta-at-kainchi-mor-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167646-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैंचीमोड़ में 13.48 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैंचीमोड़ में 13.48 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एसडीटी ने की कार्रवाई, अर्की के रहने वाले हैं तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंचीमोड़ फोरलेन पर तीन युवकों को 13.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 सितंबर को नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करते हुए यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसडीटी ने कैंचीमोड़ फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक वाहन में सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप कब्जे में लेने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार (24), हरीश कुमार (24) और हंसराज ठाकुर (22) के रूप में हुई है। तीनों सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस अब चिट्टे की खेप के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशे की खेप किससे मिली थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। आरोपियों के संपर्कों और नशे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस फोरलेन पर नाकाबंदी और चेकिंग के साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों पर भी नजर रख रही है। कार्रवाई को जिले में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। एसपी अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कैंचीमोड़ में नाकाबंदी के दौरान 13.48 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है और नशे से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।