{"_id":"6aa6e2fce2d577737c05fa13","slug":"an-illegal-liquor-factory-was-operating-in-a-bedroom-at-dera-garja-singh-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155051-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेरा गरजा सिंह में बेडरूम में चल रही थी अवैध शराब की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेरा गरजा सिंह में बेडरूम में चल रही थी अवैध शराब की फैक्टरी
विज्ञापन
लाहण के लिए एक हजार लीटर की दबाई हुई टंकी । प्रवक्ता
कैथल। डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मार कर करीब 550 लीटर लाहन बरामद किया। आरोपी सुखविंदर उर्फ निक्का ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब एक हजार लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से ढककर उसके ऊपर बेड बिछा दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डेरा गरजा सिंह निवासी सुखविंदर सिंह अवैध शराब तैयार कर ग्राहकों को बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बेडरूम में जमीन के अंदर टंकी दबे होने का पता चला। पुलिस ने टंकी को खुलवाया तो उसमें करीब 550 लीटर लाहन मिला। टंकी में गुड़, पानी और अन्य सामग्री डालकर लाहन तैयार किया जा रहा था।
इसी लाहन से कच्ची शराब तैयार की जानी थी। टीम ने मौके से शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को कब्जे में ले लिया।