फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रायल्टी को लेकर मारपीट, एक ट्रक मालिक घायल, चेकपोस्ट में तोड़फोड़

रायल्टी को लेकर मारपीट, एक ट्रक मालिक घायल, चेकपोस्ट में तोड़फोड़

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायल्टी को लेकर मारपीट, एक ट्रक मालिक घायल, चेकपोस्ट में तोड़फोड़
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी गेट पर मंगलवार की रात रायल्टी कर्मचारियों एवं खनिज से लदे ट्रक मालिकों के बीच हुई मारपीट में एक ट्रक मालिक घायल हो गया। आरोप है, कि रायल्टी कर्मचारियों ने उनकी लग्जरी गाड़ी को भी तोड़फोड़ दिया। उधर, ट्रक मालिकों के साथ मारपीट की सूचना पर उनके पक्ष के लोगों की भीड़ ने गंदेवड़ स्थित रायल्टी कर्मचारियों के चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में घायल ट्रक मालिक के साथी की तहरीर पर 10-15 अज्ञात रॉयल्टी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बताया गया है, कि रात करीब 10 बजे खनिज से लदे तीन-चार ट्रकों को रायल्टी कर्मचारियों ने गंदेवड़ चेकपोस्ट पर रोक लिया और रायल्टी कटवाने के लिए कहा, लेकिन उनके चालकों ने रायल्टी नहीं कटवाई और ट्रकों को लेकर चल दिए। इस पर रायल्टी कर्मचारियों ने ट्रकों का पीछा कर बेहट में शाकंभरी तिराहे पर रोक लिया। इतने में सूचना मिलने पर पीछे से कार में ट्रकों के मालिक भी वहां पहुंच गए। ट्रक मालिकों ने रायल्टी कर्मचारियों का विरोध किया। उनका कहना था, कि उनका खनन पट्टा नुनियारी अहतमाल में है। वह अपने पट्टे पर कच्चे माल पर रायल्टी लें। वाहनों को रोक कर जबरन अवैध तरीके से रायल्टी नहीं वसूलने देंगे। इस बात को लेकर ट्रक मालिकों एवं रॉयल्टी कर्मचारियों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में फुरकान पुत्र मेहरदीन निवासी जानीपुर थाना मिर्जापुर घायल हो गए। रायल्टी कर्मचारियों ने उनकी लग्जरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फुरकान को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, इस मामले की सूचना मिलने पर ट्रक मालिकों के पक्ष के लोगों की भीड़ ने गंदेवड़ स्थित रायल्टी कर्मचारियों की चेकपोस्ट को तोड़-फोड़ कर तहस नहस कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घायल फुरकान के साथी वसीम पुत्र भूरा निवासी गांव पाड़ली थाना मिर्जापुर की तहरीर पर 10-15 अज्ञात रायल्टी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया, कि अभी तक एक पक्ष की तरफ से तहरीर आई है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बेहट। रायल्टी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पाडली निवासी वसीम ने बताया, कि वह अपने चार ट्रकों में हरियाणा के बेलगढ़ से वैध प्रपत्रों पर खनिज लेकर आ रहे थे। बावजूद इसके रॉयल्टी कर्मचारी जबरन गुंडागर्दी करते हुए उनके ट्रकों को रोककर अवैध वसूली करना चाहते थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। घायल फुरकान के साथी मुकर्रम निवासी गांव जानीपुर का कहना था, कि रायल्टी वाले पूरी खनन बेल्ट पर कब्जा करना चाहते हैं। उनका छोटा सा खनन पट्टा नुनियारी अहमतमाल में है। रायल्टी कर्मचारी अपने पट्टे पर कच्चे माल पर रायल्टी वसूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed